रिषिकेष, अप्रैल 9 -- नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित होगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय बजट को भी बैठक में हरी झंडी दिखाई जाएगी। पूर्व में यह बैठक 11 मार्च को प्रस्तावित थी। पहले विधानसभा सत्र फिर 16 मार्च को कोरम पूरा नहीं होने की वजह से आयोजन टल गया था। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर के 20 वार्डों में स्वच्छता, सड़क, नाली और पथ-प्रकाश समेत निकाय से जुड़ी सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों को बैठक में रखा जाएगा। सभासदों के चर्चा के बाद इनपर मुहर लगाई जाएगी। कहा कि नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले भी बैठक में लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.