आज होगी ड्रैकोनिड्स उल्काओं की आतिशबाजी, 26 को दिखेगा 'हंटर्स मून'
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- अक्तूबर की रातें खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रही हैं। इस महीने आसमान में उल्कापात, ग्रहों की युति और पूर्णिमा के चमकीले चांद समेत कई अद्भुत खगोलीय नजारे देखने को मिलेंगे। 6 से 10 अक्तूबर तक ड्रैकोनिड्स उल्का वर्षा सक्रिय रहेगी, जिसकी चमक 7-8 अक्तूबर की रात अपने चरम पर होगी। मौसम साफ रहने पर सूर्यास्त के बाद उत्तर दिशा में टूटते तारों जैसी चमकीली उल्काएं देखी जा सकेंगी। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में इन घटनाओं को दूरबीन से देखने के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के प्रभारी अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के अनुसार, ड्रैकोनिड्स उल्कापात का नाम 'ड्रैको' तारामंडल के नाम पर पड़ा है, क्योंकि उल्काएं इसी दिशा से आती प्रतीत होती हैं। इसके बाद 21-22 अक्तूबर की रात ओरायनिड उल्कापात का शानदार नजारा मिलेगा, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.