लखीमपुरखीरी, जून 9 -- बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी और यूरिया खाद बिक्री प्रकरण में कार्रवाई न होने के विरोध में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में किसान पंचायत एवं सत्याग्रह आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा गांव गांव जाकर किसानों को एकजुट करने में जुटे हैं। पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने आरोप लगाया कि बजाज समूह की चीनी मिलें किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि मिल प्रबंधन किसानों का बकाया चुकाने के बजाय पावर प्लांट परियोजनाओं में निवेश कर रहा है जबकि किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज होगी किसान पंचायत व सत्याग्रह संगठन ने बुधवार को सुबह 11 बजे प्रस्तावित किसान पंचायत में अधिक से अधिक किसानों से शामिल होकर अपनी...