हाथरस, मई 19 -- हाथरस। चित्रगुप्त कालोनी स्थित श्री चित्रगुप्त जी भगवान मंदिर पर अवैध निर्माण एवं मंदिर परिसर के सामने स्थित आम रास्ता पर अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में मंगलवार की शाम छह बजे मंदिर के ट्रस्टी वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र सिंह कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी। सभी कुलश्रेष्ठ समाज एवं कायस्थ से विशेष अपील है कि श्री चित्रगुप्त जी भगवान मंदिर हित में इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी सहभागिता अवश्य करें। इसे लेकर सोमवार को बैठक कर चर्चा की गई। इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ,ज्ञानेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ,गिरिजेश कुमार कुलश्रेष्ठ,अभय कुमार कुलश्रेष्ठ एडवोकेट,चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ,कृष्णकांत कुलश्रेष्ठ एडवोकेट,अनिल कुलश्रेष्ठ,अनिल कुलश्रेष्ठ,राजीव कुलश्रेष्ठ ,अरुण कुमार कुलश्रेष्ठ ,पीयूष कुलश्रेष्ठ,राजीव कुलश्रेष्ठ एड...