अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। स्कूली वाहनों व अन्य संबंधित मामलों को लेकर विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आज धनीपुर विकास खंड में होने जा रही है। बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बीएसए डॉ. रोकश कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया है। इस मामले में लगातार बैठकों का दौर चलेगा। रोस्टर जारी कर कार्यक्रम की तिथियां तय की गई हैं। लगातार 13 दिन तक बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य के साथ ग्राम प्रधान भी शामिल होंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी विकास खंडों के परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में, जिनमें बस, ऑटो व अन्य ट्रा...