आज होगी अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
आरा, जुलाई 28 -- 20 केंद्रों पर 11,568 अभ्यर्थी होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अधिनायक अनुदेशक पद पर नियुक्ति के लिए आज 29 जुलाई (बुधवार) को होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को केंद्रों पर सीट प्लान को अंतिम रूप दिया गया। यह परीक्षा एक ही पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- होम गार्ड अनुदेशक की 10 केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.