मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए रविवार को सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे के बीच नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं शासन से परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र जिले में भेज दिया गया है। श्रम विभाग ने प्रश्न पत्र को ट्रेजरी में रखवा दिया है। ट्रेजरी से प्रश्नपत्र का बंडल रविवार को सुबह दस बजे परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रश्न पत्र का बण्डल खोला जाएगा। वहीं छात्र-छात्राओं में परीक्षा शुरू होने से पंद्रह मिनट पहले वितरीत होगा। गरीब श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए मंडल स्तर पर सोनभद्र के गुरमुरा में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। अटल आवासीय विद्यालय...