बलिया, मार्च 12 -- बलिया। रमजानुल मुबारक का पाक महीना अब समाप्ति की ओर है। मुस्लिम लोग ईद की तैयारी में जुट गए हैं। रमजान के अंतिम दौर में रोजेदार कुरआन की तिलावत और अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। विशुनीपुर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असरफ रजा ने बताया कि 23वें रमजान के चौथे जुमा को अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। अलविदा जुमा की नमाज शहर के विभिन्न मस्जिदों समेत जिले भर के मस्जिदों में मुस्लिम लोग अदा करेंगे। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व शांति व्यवस्था के बाबत मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती भी की जाती है। इस नमाज की तैयारी को लेकर मस्जिद के जिम्मेदार लोगों की ओर से मस्जिदों की साफ-सफाई का काम कराया गया। आखिरी जुमे की पहली अजान होने पर मस्जिदों में दाखिल होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सभी लोग सुन्न...