मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरनगर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जनपद में एक ही दिन में करीब 35 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। वन विभाग, जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से यह अभियान जिले के सबसे बड़े पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल होगा। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को बनाएं जन आंदोलन : बलकार सिंहमुख्य कार्यक्रम वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जहां व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारिय...