चम्पावत, मार्च 30 -- लोहाघाट। ग्राम सभा खतेड़ा में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय सतचूली महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि शुभारंभ पर महिलाएं गांव की देव स्थली भगवती खल से विभिन्न मार्गो से होते हुए सतचूली मंदिर तक कलश यात्रा निकलेगी। बताया महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी करेंगे। आयोजन में संरक्षक डॉ. सुधाकर जोशी, दयानंद चिल्कोटी, दिलीप सिंह, चंद्रकांत चिल्कोटी, रमेश सिंह, खड़क सिंह हरीश सिंह, हयात सिंह आदि जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.