हजारीबाग, मई 6 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। मां पंचबहिनी मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ समिति, बादम द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान के साथ होगा। वहीं शाम 6 बजे भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार रात्रि में देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.