मथुरा, मार्च 22 -- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में 22 मार्च को श्रीजी बाबा आश्रम में होने वाले विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तैयारियां को अंतिम रूप देते हुए आयोजित बैठक में विप्रों ने समस्त ब्राह्मण समाज से कार्यक्रम में आने की अपील की। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ, वरिष्ठ विप्र नेता पंडित नंदकिशोर उपमन्यु, जिला अध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा, आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की क्या भूमिका हो, इसके लिए विशेष चिंतन 22 मार्च को श्रीजी बाबा आश्रम में दोपहर 1:00 से आयोजित महासम्मेलन में किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य समन्वयक पंडित राजेश पाठक, संयोजक गौरी शंकर गोस्वामी ने कहा कि संपूर्ण ब्रजमंडल में लगातार 10 दिनों से सम्मेलन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा था, जि...