अमरोहा, मार्च 11 -- हसनपुर। पहले से शादीशुदा युवक से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता की मौत के मामले में सबकी निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ओर टिकी है। मृतका के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके आधार पर ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मिलक में मंगलवार सुबह यूपी 112 पर सूचना मिली थी कि गांव निवासी सत्येंद्र खड़गवंशी की दूसरी पत्नी 23 वर्षीया राखी का शव घर में डाले गए टीन शेड़ में चारपाई के नीचे पड़ा हुआ है। यूपी 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। राखी के गले में कपड़े का फंदा कसा हुआ था। उसके गले व सिर पर चोट का निशान था। मौके पर मौजूद पति सत्येंद्र ने बताया कि वह गांव से दूध लेकर घर लौटा तो राखी का शव चारपाई के नीचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.