देहरादून, फरवरी 19 -- भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता 20 फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे। इस अवसर पर स्वर्गपुरी आश्रम, रेसकोर्स पुलिस लाइन के सामने सायं 3 बजे से 5:30 बजे तक "योग भगाए रोग" विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें वे योग के माध्यम से रोगों से बचाव पर विस्तृत जानकारी देंगे।संस्थान के प्रांतीय मंत्री मोहनलाल विरमानी ने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी। इस दौरान जिला मंत्री सुधीर वर्मा, रणजीत राणा, मनोज जायसवाल, ऋतु भटिया, ओम कुमार दुसेजा, स्वरूप सिंह भंडारी व नरेश भाटिया भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.