रामपुर, जून 6 -- टांडा। नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार रात को पहला सेमी फाइनल मैच यंग गोल्ड क्लब और रॉयल नवाब क्लब के बीच हुआ। जिसमें यंग गोल्ड क्लब ने 132 रन बनाकर दो विकेट से रॉयल नवाब क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दूसरा सेमीफाइनल मैच मेलबॉर्न क्लब और न्यू लाइट क्लब के बीच हुआ जिसमें न्यू लाइट क्लब ने 124 रन बनाए। मेलबॉर्न क्लब के खिलाड़ियों ने छह विकेट से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रमशः यंग गोल्ड क्लब के खिलाड़ी नावेद रहमानी को कदीर, पप्पू द्वारा और मेलबॉर्न क्लब के खिलाड़ी नासिर पीटरसन को मास्टर मशीनरी के अकबर अली द्वारा दिया गए। यह भी पढ़ें- सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन फाइनल में एक दिन के आराम के बाद रविवार की रात क...