हरिद्वार, फरवरी 25 -- मां गंगा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव आज गुरुवार को बद्री बावला धर्मशाला में होगा। चुनाव अधिकारी विपिन सिखोला और डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अखिल शर्मा (त्यागी) और सन्नी पवार, महामंत्री पद पर राहुल दीक्षित और अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर गगन गुप्ता और यश सडाना के बीच मुकाबला होगा। मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष संजीव नैयर और शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...