इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- इटावा। एसआईआर के बाद तैयार की गई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा। ये जानकारी अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया है कि मतदाता इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से देख सकते हैं। ऑफलाइन सूची 10 अप्रैल से बीएलओ के पास मौजूद रहेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन सूची देखने के लिए वेबसाइट पर जाकर सूची में अपना नाम देखा जा सकता है। तीनों विधानसभाओं में अब नौ लाख 96 हजार 613 मतदाता हैं। इसमें भरथना में सबसे अधिक तीन लाख 46 हजार 171 मतदाता है। जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 37 हजार 250 मतदाता है, जबकि इटावा सदर में तीन लाख 13 हजार 192 मतदाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.