बरेली, मार्च 31 -- बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल का बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि बुधवार को शाम 5 बजे तरणताल का शुभारंभ होगा। तरणताल में बालक और बालिकाओं को तैराकी खेल का प्रशिक्षण निर्धारित नियमानुसार दिया जाएगा। जिसके लिए पंजीकरण कराना और प्रशिक्षण शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...