मोतिहारी, मार्च 20 -- मोतिहारी,हिप्र.। तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का आगाज आज सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी व सूफी गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति से होगा। इसको लेकर विधायक शालिनी मिश्रा ने एसडीओ शिवानी शुभम के साथ केसरिया महोत्सव आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। केसरिया महोत्सव का आयोजन 21,22 व 23 मार्च को किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आयोजन स्थल पर आगमन व निकास की समुचित व्यवस्था रखने की बात कही गई है। महोत्सव में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने को कहा। साढ़े छह से होगा कार्यक्रम की शुरुआत:महोत्सव के पहले दिन 21 मार्च की संध्या 6:30 बजे से सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी एवं सुप्रसिद्ध सूफी गायक कुमार सत्यम का कार्यक्रम होगा। 22 मार्च को 3:00 बजे से बौद्ध धर्म पर परिचर्चा एवं संध्या क...