उरई, अगस्त 22 -- कालपी। संवाददाता कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वावधान में 23 अगस्त को एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की अगुवाई राष्ट्रीय सचिव एवं ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राहुल राय प्रजापति करेंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, बुंदेलखंड प्रभारी जगदीश नागिड़, प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समान अवसर और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा होगी। प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रजापति और जिलाध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने सहभागिता की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...