गुड़गांव, सितम्बर 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का एक ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने वाला बड़ा राजनीतिक आयोजन माना जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने जानकारी दी है कि यह सम्मेलन शुक्रवार, 18 सितंबर को दोपहर तीन बजे सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में होगा। इसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होकर आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त मुख्य रूप से मौजूद रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र स...