लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता।लखीमपुर शहर में 23 फरवरी को प्रीमेडिकान आयोजित हो रहा है। इसमें विशेषज्ञ डाक्टर जिले भर के प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों को तमाम तरह की बीमारियों और इलाज की जानकारी देंगे। प्रीमेडिकान में कैंसर इंस्टीट्यूट के सीईओ डा.धर्मेंद्र सिंह गंगवार चीफ गेस्ट रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अनिल धर्मी ने बताया कि 23 फरवरी को शहर के मीरपुर में बने पीएमपीडब्बलूए भवन में आयोजित होगा। इसमें राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के सीईओ डा.धर्मेंद्र सिंह गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ सीएमओ डा संतोष गुप्ता गेस्ट आप आनर और किशन सेठ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक बजे से शुरू होगा। इसमें जिलेभर के डाक्टर और दवा कंपनियों की सहभागिता रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.