औरैया, जून 17 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जनपद स्तरीय योग एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं नगर पालिका इंटर कॉलेज, औरैया में प्रात: 9 बजे से शुरू होंगी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में योगासन, आशु भाषण, पोस्टर निर्माण, रंगोली एवं नारा लेखन शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से कराया जा रहा है। जनपद के मास्टर ट्रेनर शशिराज सेठ ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- योगम...