आज होंगे मीट फैक्ट्री की महिलाओं के बयान
अलीगढ़, जून 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर स्थित मीट फैक्ट्री (अल हम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट) में काम करने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व गलत हरकतें करने के मामले में मंगलवार को बयान नहीं हो सके। अब बुधवार को महिलाएं बयान देने के लिए थाने पहुंचेंगी। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। गांव ऊदला निवासी शाहरुख ऊदला स्थित मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया था कि बीते गुरुवार रात करीब 11 बजे काम खत्म करके सभी लोग कंपनी की बस से लौट रहे थे। तभी रास्ते में अजुआ, समीर, अलीमुद्दीन उर्फ गर्रा व रिजवान ने महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी है। शाहरुख व उनके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। बेल्टों व डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके विरोध में गुरुवार देररात महिलाओं ने बन्नादेवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.