आज है सोमवती अमावस्या, पितरों को याद करने और दान-पुण्य के लिए माना जाता है बेहद शुभ दिन
नई दिल्ली, जून 15 -- इस साल सोमवती अमावस्या 15 जून, सोमवार यानी आज है। धार्मिक मान्यताओं में इस दिन को काफी खास माना जाता है। इस बार की अमावस्या इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी दिन अधिक मास खत्म हो रहा है। साथ ही सूर्य देव भी मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ऐसा संयोग बहुत लंबे समय बाद बन रहा है। पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 15 जून की सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि 15 जून को मिलने की वजह से इसी दिन सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।क्यों खास मानी जाती है सोमवती अमावस्या? जब अमावस्या सोमवार के दिन आती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन शिव पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। कई लोग व्रत रखते हैं और म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.