आज है जितिया का कठिन निर्जला व्रत, जानें कब होगा पारण और क्या है मान्यता
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- जीवित्पुत्रिका व्रत 2026: संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना से रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस साल 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। इसे जितिया, जिउतिया या जीउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत खास तौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से प्रचलित है। इस दिन माताएं अपनी संतान के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से निर्जला उपवास रखती हैं। पंचांग के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर को सुबह करीब 7:59 बजे शुरू होगी और 4 अक्टूबर की सुबह करीब 5:51 बजे तक रहेगी। इसी वजह से जितिया का मुख्य व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।तीन दिन तक चलता है जितिया का पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत केवल एक दिन का उपवास नहीं है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.