नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Lok Sabha Chunav Survey: लोकसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले एक सर्वे आया है। इसमें लोगों से राय पूछी गई है कि अगर अभी चुनाव हो जाएं तो वे किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे। इसमें भाजपानीत एनडीए गठबंधन बाजी मार रहा है। भाजपा को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से जबरदस्त फायदा होते दिख रहा है। सी-वोटर और इंडिया टुडे के मूड ऑफ न नेशन सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो भाजपा को 261 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 106 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले 2024 आम चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े के पीछे रह गई थी और 240 सीटें ही मिली थीं। हालांकि, सहयोगियों की मदद से एनडीए की सरकार बनी। एक बार फिर से भाजपा अब मजबूत होती दिख रही है। सर्वे के अनुसार, भाजपा को आज की तारीख में 261 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि ...