आज ही के दिन इंग्लैंड में सूर्यकुमार यादव ने मचाया था तूफान, किंग कोहली की आंखों के सामने जड़ा था शतक
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- 10 जुलाई 2022 के दिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से तब बल्लेबाजी की थी, जब पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई थी। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 215 रन बनाए थे और भारत को 216 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत 31 के स्कोर पर धराशाई हो गए थे, लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तबाही मचा दी थी। उन्होंने ना सिर्फ शतक जड़ा था बल्कि श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 119 रनों की साझेदारी की थी और भारत को जीत की उम्मीद दिलाई थी। अय्यर ने इस मैच में 28 रनों की पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.