आज हीटवेव अलर्ट, कल से बारिश के आसार
बरेली, जून 28 -- मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोगों को एक-दो दिन में बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि उसके पहले हीटवेव अलर्ट जारी हो गया है। शनिवार को भी दोपहर तक भीषण गर्मी रही। दोपहर बाद जरूर मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान 40.9 और रात में न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से लोगों की नींद उड़ गई है। यह भी पढ़ें- आज हीटवेव अलर्ट, कल से बारिश के आसार सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप रही और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। सड़कों पर आवागमन और बाजारों में चहल-पहल कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.