कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में पत्रकारिता के इतिहास से लेकर आधुनिक एआई युग तक मीडिया के बदलते स्वरूप पर चर्चा होगी। विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान, पत्रकार और शोधार्थी इसमें अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही चीन, नेपाल और यूक्रेन से अंतर्राष्ट्रीय वक्ता भी जानकारी देंगे। संगोष्ठी के संयोजक डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि यह आयोजन पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के साथ शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...