कटिहार, मई 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। राज्य स्तर से जारी निर्देश के बाद सभी स्कूलों को वर्गवार संगोष्ठी आयोजित करने तथा अधिक से अधिक अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार वार्षिक कैलेंडर के तहत प्रत्येक माह विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाती है। इस बार बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास को केंद्र में रखकर विशेष रूप से अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक व्यवहार, धैर्यपूर्वक संवाद और घर में पढ़ाई के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए प्र...