आज हर थाने को मिलेंगे 50-50 आरक्षी
जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के नए आरक्षियों का प्रशिक्षण अब पूर्ण हो चुका है। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में आरटीसी दीक्षांत परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद इन नए रंगरूटों को थाना आवंटित होगा। यानी अब ये थाने में ड्यूटी करेंगे। कुछ को पुलिस लाइन तो कुछ को यातायात पुलिस में भी भेजा जाएगा। परेड की तैयारी शनिवार की शाम को पूरी कर ली गई। पुलिस विभाग के अनुसार, सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर सेरिमोनियल परेड का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र आएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के तहत प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षियों की पॉसिंग आउट परेड रविवार सुबह 8.30 बजे से होगी। पुलिस लाइन, रामनगर एवं भुल्लनपुर पीएसी वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.