हरिद्वार, मार्च 6 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। उत्तराखंड सरकार के 'चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत बैरागी कैंप में आयोजित होने जा रही जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वह 332 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 132 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे। साथ ही, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत पांच लोगों को भारत की नागरिकता भी प्रदान करेंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से दोपहर 12:40 बजे बैरागी कैंप पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का कार्यक्रम दोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.