आज हरतालिका तीज पर कब करें पूजा? जानें सुबह-शाम का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, सामग्री और पारण का समय
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से यह कठिन व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस बार हरतालिका तीज के दिन ही गणेश चतुर्थी भी पड़ रही है, इसलिए पर्व का महत्व और उत्साह दोनों बढ़ गए हैं।हरतालिका तीज व्रत 14 सितंबर को रखना क्यों उचित है? पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू हुई और 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जा रहा है।हरतालिका तीज पर पूजा का शुभ मुहूर्त हरतालिका तीज की पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.