विकासनगर, मार्च 9 -- देश भर में की जाने वाली लाइटनिंग स्ट्राइक के समर्थन में आज (मंगलवार को) सभी ऊर्जा निगम कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस आशय का निर्णय सोमवार को हुई गेट मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे महेंद्र चौहान ने कहा कि साल 2020 के बाद नियुक्त किए गए कार्मिकों के लिए विभागीय विद्युत संयोजन किए जाने, उपनल संविदा कार्मिकों के लिए नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग और सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिए जाने समेत 19 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन निगम प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। कहा कि मंगलवार की हड़ताल के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान गोपाल बिहारी, सूरज पुंडीर, सतनाम सिंह, मनोज कांडपाल, भगवान प्रसाद, रवि सकलानी, आस्था तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.