आज स्वागत करने लखनऊ जाएंगे भाजपाई
हरदोई, जुलाई 3 -- हरदोई। आलमबाग लखनऊ में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने हरदोई से भी भाजपाई जाएंगे। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में सुबह 10 बजे खालसा चौक टेंडी पुलिया आलमबाग में 500 से अधिक वाहनों का विशाल काफिला पहुंचेगा। जिलाध्यक्ष ने जनपद के समस्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति को धार देंगे नितिन नवीन यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर भरा जोश यह भी पढ़ें- bjp president Nitin Nabin to meet leader in uttar prades a...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.