आज स्टेडियम में जुटेंगे टेबल टेनिस के सितारे
मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- सोनकपुर स्टेडियम में शुक्रवार से राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 मंडलों के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ओपन पुरुष और महिला वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद और बस्ती मंडल की टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डा. अजय पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों का सोनकपुर स्टेडियम पहुंचना गुरुवार शाम से ही शुरू हो गया। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए स्टेडियम परिसर स्थित पुरुष और महिला हॉस्टल में व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: टेबल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.