रामपुर, जून 28 -- जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए आदेश के अनुसार, जनपद में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक संचालित होने वाले समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय अब सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...