नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Navratri Rashifal 2026, नवरात्रि का राशिफल : 11 अक्टूबर के दिन नवरात्रि का पहला दिन है। रविवार से शारदीय नवरात्रि का व्रत- पूजन शुरू हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है साथ ही बुध और शुक्र की युति भी बनी हुई है। वहीं, कर्क राशि में गुरु और मंगल विराजमान हैं। कन्या राशि में सूर्य बैठे हुए हैं। कुंभ राशि में राहु रहने वाले हैं। शनि मीन राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। सुबह 10:04 मिनट के बाद चंद्रमा भी कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन चित्रा नक्षत्र के साथ लक्ष्मी नारायण राजयोग, गुरु मंगल योग और द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। आइए पंडित जी से जानते हैं शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पर गुरु, शुक्र, चंद्रमा, बुध, ...