लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग फिर पुराने ढर्रे पर लौट आया है। विभाग को एक बार फिर बिजली पोल और तारों की मरम्मत की याद आ गई है। शहर व आसपास के क्षेत्रों में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराने की सुध विभाग ने ली है और इसी के साथ बिजली विभाग ने सप्ताहभर का शटडाउन रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के अनुसार विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में निर्धारित तिथियों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एक-दो नहीं, दिन में पूरे सात घंटे की बिजली काटी जाएगी। मौसम का मिजाज गर्म है। तीखी धूप हो रही है। इस बीच बिजली विभाग ने एक बार फिर कटौती का फरमान जारी कर दिया है। इसके लिए सोमवार को बाकायदा प्रेस नोट जारी किया गया। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च से छह अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.