नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- आज शाम 4 बजकर 44 मिनट पर मंगल चंद्रमा की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अभी तक मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे और आज से कर्क राशि में विराजमान रहने वाले हैं और 12 नवंबर तक यहीं रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं। जहां कर्क को मंगल की नीच राशि मानी जाती है। वहीं गुरु इस राशि में उच्च अवस्था में होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के जरिए मंगल और गुरु की युति बन रही है। इस युति को शास्त्र में गुरु मंगल योग और नीच भंग राजयोग के नाम से भी जाना जाता है। इस बदलाव का असर लगभग हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। हालांकि कुछ राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस योग के चलते इन राशियों को आज से पैसे, नौकरी और बिजनेस के मामले में अच्छे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। ...