नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Budh swati nakshatra gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित समय में अपने राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं। बुध के नक्षत्र या राशि गोचर का प्रभाव मानव जीवन से लेकर सभी राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 06 बजे बुध स्वाति नक्षत्र में गोचर कर गए हैं और 12 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जब बुध स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हैं तो बुद्धि, तर्क, व्यापार और संवाद का संबंध राहु से जुड़ता है। बुध के स्वाति नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों के लिए नए वित्तीय स्रोत खुल सकते हैं। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। हालांकि राहु के प्रभाव के कारण कई बार विचार बहुत जल्दी-जल्दी बदल सकते ह...