मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक पांचवें सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा शुक्रवार से होगी। परीक्षा के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 88 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर एक दिन पहले गुरुवार को सभी केंद्रों पर तैयारी की गई। एक केंद्र पर चार से पांच कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि स्नातक के पांचवें सेमेस्टर में सभी विषयों को चार समूहों में बांटा गया है। अभी सिर्फ सैद्धांतिक परीक्षा हो रही है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। परीक्षा में सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन लेकर जाना है। परीक्षा दो पालियों में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.