कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे के गंगा पुल की डाउन लाइन ट्रैक की मरम्मत की वजह से एक अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कानपुर-लखनऊ की 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदेभारत सहित 29 से अधिक ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी। इनमें से कानपुर से होकर जाने वाली तीन ट्रेनें बुधवार से ही निरस्त रहेंगी। यात्री इन ट्रेनों का या तो रिफंड ले लें या अगली तिथियों में टिकट करा लें। कानपुर और उन्नाव की सीमा पर स्थित इस पुल की डाउन लाइन पर पुराने स्लीपर हटाकर स्टील के एच बीम स्लीपर लगाए जाएंगे। अप लाइन पर सीमित रूप से ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाएगा। यह ब्लॉक 42 दिन तक सुबह 09:30 से शाम 05:30 बजे तक चलेगा। इन 17 में से 55346 कासगंज -लखनऊ पैसेंजर, 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू, 5432...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.