हमीरपुर, फरवरी 4 -- तहसील क्षेत्र के चिकासी-मोहाना बेतवा नदी के पुल के पांच फरवरी से 40 दिनों के लिए बंद होने से उरई मुख्यालय पर निर्भर आबादी को तमाम मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। यह पुल राठ-उरई मार्ग पर स्थित है और हमीरपुर व जालौन जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल बंद होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और निर्माण से जुड़े क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है। अब तक जालौन जनपद के डकोर-मोहाना होते हुए चिकासी, गोहांड और सरीला क्षेत्र पहुंचने में 20 से 30 मिनट का समय लगता था, लेकिन पुल बंद होने के बाद लोगों को वैकल्पिक मार्गों से 40 से 80 किमी तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। उरई जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के जरिए पहले राठ के धनौरी उतरना होगा, इसके बाद गोहांड और चिकासी की ओर आना पड़ेगा। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.