लखनऊ, मार्च 1 -- सीएम योगी ने दिया होली पर्व पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश सभी डीएम और सीडीओ करेंगे मॉनिटरिंग, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम पर भी विशेष फोकस लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली के त्यौहार के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 2 से 4 मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी डीएम और सीडीओ सफाई की अभियान की पूरी मॉनिटरिंग करेंगे। सफाई के साथ फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव भी इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.