नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- ज्योतिषीय दृष्टि से आज से 4 दिन बाद यानी 25 नवंबर का दिन खास रहने वाला है। इस दिन बुध अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 25 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर बुध बिशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। इन नक्षत्र के ग्रह स्वामी गुरु यानी जूपिटर हैं। गुरु के नक्षत्र में बुध कुल 10 दिन रहने वाले है। ऐसे में इस गोचर से बुध के साथ-साथ गुरु ग्रह का प्रभाव भी दिखेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार बुध के नक्षत्र गोचर से वृभष राशि और कन्या राशि समेत कुल 5 राशियों को लाभ मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को समझदारी, व्यापार और बातचीत का कारक माना जाता है। वहीं गुरु को ज्ञान, धन और सौभाग्य का कारक मानते हैं। चलिए जानते हैं कि बुध के नक्षत्र गोचर से 10 दिन के लिए किन-किन राशियों की जिंदगी में बदलाव आएगा?बुध नक्षत्र गोचर ...