कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर। फूलबाग क्षेत्र में 23 से 26 दिसंबर जलापूर्ति ठप रहेगी। मैकराबर्टगंज ढाल पर जीआरपी फीडर मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गई थी, जिसकी मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू होगा। जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 2 लाख आबादी को नल से पेयजल नहीं मिलेगा। हालांकि, जलकल टैंकर से मोहल्लों में पानी पहुंचाएगा। जल निगम के जेई योगेंद्र सिंह ने बताया कि फूलबाग की ओर जाने वाली पाइप लाइन का वॉल्व कंपनी बाग से ही बंद कर दिया जाएगा। लीकेज होने से एमएस पाइप लाइन बिछाने का काम भी एक सप्ताह से ठप था। पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...