पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) की बुधवार से 11वीं की परीक्षा प्रारंभ होगी। 11वीं की परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि 11वीं की परीक्षा में करीब 29 हजार छात्र-छात्राएं कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में शामिल होंगें। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को परीक्षार्थियों के बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर पेयजल, साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। दोनों पालियों में 11वीं की परीक्षा आयोजित होगी। सीसीटीवी की निगरानी और वीक्षकों की उपस्थिति में परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के लिए सभी तैयारियां...