सहारनपुर, फरवरी 17 -- जिले में आज से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 33 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। बोर्ड ने समय पालन और विद्यार्थियों के यात्रा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया है, ताकि परीक्षार्थी समय से केंद्र पर पहुंच सकें। जिला कॉर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की गई है। परीक्षा कक्षों में बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा सत्र को सुचारु रूप ...